फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के युवक व युवती ने प्रेम विवाह की अनुमति मांगी। दोनों के परिजनों ने शादी के लिए राजी हैं। दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं, इसलिए धर्म परिवर्तन की जांच का पेंच फंस गया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक अल्पसंख्यक युुवक पड़ोसी मोहल्ले की युवती से शादी करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी है। मंगलवार को दोनों पक्ष युवक व युवती के साथ पेश हुए। बयान दिया कि शादी से वह लोग सहमत हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने युवती व उसके पिता के निवास संबंधी परिचयपत्र देखे। इसके बाद युवक व उसके परिजनों के भी प्रपत्र देखे गए। पूछताछ के दौरान दोनों पक्ष अलग-अलग वर्ग के निकले। सिटी मजिस्ट्रेट ने धर्म परिवर्तन की आशंका को देखते हुए फिर दोनों पक्षों से पूछताछ की
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि शासनादेश व नियमावली देख लें, इसी आधार पर अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय पुलिस से प्रकरण की जांच कराई जाएगी। इसी के बाद ही शादी की अनुमति के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।