फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने धारा 144 की पाबंदियां और सख्त कर दी हैं। उन्होंने गांव में पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जोर पकड़ चुका है। इससे गांवों में भीड़ के साथ चुनाव प्रचार के साथ वोट मांगे जा रहे हैं। इसमें न आचार संहिता का पालन दिख रहा है और न ही कोविड नियमों का। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शासन के निर्देश पर जिले में 15 मार्च से लागू धारा 144 में 15 मई तक के लिए सख्ती बढ़ा दी है।
उन्होंने जारी आदेश में कहा कि पंचायत चुनाव के प्रचार, कार्यक्रम व सभा के लिए किसी भी गांव में एक जगह पांच से अधिक व्यक्ति एकत्र न हों। यदि आदेश का किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक भोज पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें