मोहम्मदाबाद। नगर पंचायत खिमसेपुर के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी अनिल कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि उनकी खिमसेपुर में डीजे की दुकान है। 28 जनवरी की सुबह वह मनोज की दुकान पर खड़ा था। तभी पसनिंगपुर निवासी ढाबा संचालक कौशल आकर गालीगलौज करने लगे और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तो वहां से भागकर घर आ गए। इसके बाद एक बार और रास्ता रोककर धमकी दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी आरोपी को कोतवाली से जमानत दे दी। (संवाद)