फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सत्यनारायण कथा में उमड़े श्रद्धालु, विश्व कल्याण की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला राय दीपचंद स्थित श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में तृतीय श्री गणेश महोत्सव के पंचम दिवस पर भगवान श्री सत्यनारायण की कथा हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंगा रहा।
विज्ञापन

कथा के समापन पर यजमान अनुज शुक्ला और उनकी पत्नी ने भगवान सत्यनारायण की आरती उतारी। उन्होंने कथावाचक पं. शरद मिश्र को दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं को कथा की प्रसादी वितरित की गई। अंत में भगवान गजानन से विश्व कल्याण और सुख-शांति की प्रार्थना की गई। विधि-विधान से भगवान को शयन कराया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। व्यवस्थाओं में नरेंद्र पांडेय, सौरभ शुक्ला, मनीष राज, विक्की दीक्षित, यश अरोड़ा, मुकेश दुबे, मुकेश तिवारी, नमन पांडे, वैभव मिश्र, केशव शुक्ला, रंजना अरोड़ा, डॉ. विवेक सक्सेना और जितेंद्र गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
-
गणेश महोत्सव में गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष
फर्रुखाबाद। सेठ गली स्थित श्री राम बैडमिंटन कोर्ट में श्री सिद्धि विनायक गणेश महोत्सव कमेटी की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव में भगवान श्री गणेश की आरती हुई। विधि-विधान से पूजन के बाद पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष शिवाशीष तिवारी ने पत्नी शिवांगी दीक्षित के साथ भगवान गणेश का पूजन कर आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। महोत्सव के संरक्षक गौरहरि अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अंकुर वर्मा, संदीप वर्मा, संतोष वर्मा, दयाशंकर वर्मा, गोपाल वर्मा, हर्ष वर्मा, हर्ष बाथम, दीपक चतुर्वेदी, रामगोपाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें