शमसाबाद। खाटू श्याम की शोभायात्रा में डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। जगह-जगह शोभायात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। जयकारों के बीच भक्तों ने प्रसाद बांटा।
क्षेत्र के गांव ललौर समसपुर से दोपहर दो बजे खाटू श्याम की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। पैदल शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। फर्रुखाबाद लोहाई रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर तक आई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत कर भगवान खाटू श्याम की प्रतिमा पर फूल बरसाए। इस दौरान जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। आशुतोष श्रीवास्तव, सोनू चतुर्वेदी, गोविंद तिवारी, बृजेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।