फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के गांव खरगपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार की शाम कृष्ण जन्मोत्सव और सुदामा चरित की कथा सुनाई गई। सुदामा चरित सुन श्रद्धालु भावुक हो गए।
नैमिषधाम से पधारे भागवत कथाव्यास पं. संतोष मिश्रा ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं। कृष्ण जन्म प्रसंग पर पूरा पंडाल नंद घर आनंद भयो-जय कन्हैया लाल की गूंज उठा। महिलाओं ने बधाई गीत गाए। सुदामा चरित प्रसंग में उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता में धन नहीं देखा जाता। भगवान सच्चे मन से दिए गए एक मुट्ठी चावल का फल महल के रूप में देते हैं। ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र शुक्ला ने कथाव्यास का मुकुट व माला पहनाकर स्वागत किया। कथा में परीक्षित अखिलेश शुक्ला व रेनू शुक्ला रहीं। इसमें आयोजक नीरज शुक्ला, धीरज शुक्ला, भुवनेश्वर अग्निहोत्री, रुद्र शुक्ला, गोविंद शुक्ला आदि ने व्यवस्था संभाली