फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भक्त मलिक सिद्दीकी पदयात्रा कर पहुंचे अयोध्या

Mon, 20 Oct 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-08, अयोध्या में एक मंदिर के बाहर बैठे मलिक सिद्दीकी। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। राजेपुर सरायमेदा निवासी मो. मलिक सिद्दीकी पदयात्रा कर रविवार को अयोध्या पहुंचे। वह रामलला का दर्शन कर लौटेंगे। श्रीरघुनाथ आश्रम किता नगला से वह अपने साथियों के साथ दो अक्टूबर को अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

काली नदी किनारे श्रीसिद्ध गुफा हनुमान मंदिर खुदागंज में दर्शन के बाद पदयात्रा आगे बढ़ी थी। रविवार को वह अयोध्या पहुंच गए। मालिक सिद्दीकी ने बताया कि अयोध्याधाम पहुंचकर सरयू नदी, जानकी महल, हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम की विभिन्न झांकियों के दर्शन किए।
दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं शेखपुर रुस्तमपुर के आकाश राजपूत ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बाइक से अयोध्या पहुंचकर मलिक सिद्दीकी का स्वागत करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें