फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाभी की अंत्येष्टि से लौटे देवर की छत से गिरकर मौत

Sat, 31 May 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीमार भाभी की मौत के बाद अंत्येष्टि से घर लौटे परिजन रात में कमरों में सो गए। देवर गर्मी के चलते मकान के दूसरी मंजिल पर लेट गए। देर रात वह छत से नीचे जा गिरे। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नई बस्ती जीआईसी काॅलेज निवासी जगदीश चंद्र कश्यप की पत्नी सरस्वती देवी काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उनका पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार किया। देर रात तक रिश्तेदार और आसपास के लोगों का घर पर आना-जाना बना रहा। इसके बाद लोग अपने कमरों में सोने चले गए।
जगदीश से छोटे भाई कैलाश चंद्र कश्यप (55) गर्मी के चलते मकान की दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। देर रात वह छत से नीचे जा गिरे। इससे उनके गंभीर चोटें आईं। भतीजा आनंद प्रकाश कश्यप और परिजन आधी रात को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भतीजे आनंद प्रकाश ने बताया कि चाचा कपड़ों की सिलाई करते थे। उनके तीन पुत्र आदेश, अनूप और लालू हैं। दोपहर बाद उनके शव का पांचाल घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें