बुद्ध पूर्णिमा को लेकर संकिसा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र की शादी समारोह में भाग लेंगे। एक घंटा रुकने के बाद वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
डिप्टी सीएम दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में बने हैलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद मधुर मिलन में सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने जाएंगे।
सोमवार को सांसद मुकेश राजपूत, संभल के सांसद सत्यपाल सैनी, विधायक अलीगंज सत्यपाल राठौर, अमर सिंह खटिक, जिला महामंत्री विमल कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार और मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने क्रिश्चियन इंटर कालेज में बने हैलीपैड का जायजा लिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर पटेल ने भी हैलीपैड का जायजा लिया। इस दौरान मजदूर हैलीपैड पर बैरीकेडिंग बनाते रहे।
डीएम-एसपी ने संकिसा का लिया जायजा
संकिसा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व एसपी सुभाष सिंह बघेल ने सोमवार को संकिसा में बौद्घ स्तूप परिसर के पास बने हैलीपैड का जायजा लिया। इसके बाद डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल धम्मा लोको बुद्घ बिहार, डाक बंगला और स्तूप परिसर का निरीक्षण किया।
डीएम ने हर विभाग के अफसर को आदेश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभाग के स्टाल लगाएं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नागेंद्र शाक्य के अलावा एडीएम आरबी सोनकर, सीडीओ अविनाश कुमार और एसडीएम सदर सुरेशचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।