फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल कराने में दरोगा से विवाद गांव में पीएसी तैनात

Thu, 19 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन सरकारी व्यवस्थाएं तार-तार नजर आईं। परीक्षा केंद्रों पर चौकसी का दावा हवा हवाई रहा। सचल दल देरी से केंद्रों की ओर से निकला तो तमाम केंद्रों पर नकल कराने को लेकर मजमा लगा रहा।
विज्ञापन


जरारी सहित विभिन्न केंद्रों पर नकलचियों को काबू करने के लिए पीएसी तैनात करनी पड़ी। हाईस्कूल हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा में 3312 छात्र छात्राआें ने परीक्षा छोड़ दी।

बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन 82 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में हुई। प्रथम पाली की हाईस्कूल परीक्षा में 27844 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 3312ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


इसमें 20951 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के प्रथम दिन सुबह की पाली में छापेमारी के लिए सचल दल डीआईओएस कार्यालय से देर में निकल पाए। वित्त एवं लेखाधिकारी मधु शर्मा के स्थान पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजेश मिश्रा सचलदल प्रभारी बनकर गए।

जिलाधिकारी एनके एस चौहान ने जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ जीआईसी, जीजीआईसी, एमआईसी, क्रिश्चियन इंटर कालेज और सिटी गर्ल्स इंटर कालेज का निरीक्षण किया। सचलदलों को परीक्षा के दौरान किसी केंद्र पर नकल होती नहीं मिली।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें