फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कराने पोलिंग पार्टियां रवाना

Tue, 13 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर एबीए इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतपेटी आवंटन स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन खड़े किए गए थे। इससे मतदान कर्मियों को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन


ब्लाक शमसाबाद में 13 अक्तूबर को मतदान है। सोमवार को एबी इंटर कालेज में पर्यवेक्षक हीरालाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. के सामने कर्मचारियों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। इस दौरान शरीफपुर छिछनी के बीडीसी प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जब उसने नामांकन किया तो उसका नाम मतदाता सूची में था। अब मतदाता सूची में उसका तथा पत्नी नन्हीं देवी का नाम नहीं है।

बांसखेड़ा निवासी रक्षपाल ने शिकायत की कि उनके गांव में 137 फर्जी वोट बढ़ाए गए। वहीं, 83 सही वोटों को काट दिया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश निराला ने शिकायत की कि शिक्षकों की ड्यूटी लगाने में भेदभाव किया गया है। महिला कर्मचारियों की ड्यूटी पर पति, बच्चों को बहलाते रहे।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक हीरालाल ने मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव करवाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी बूथ पर गड़बड़ी होने की जानकारी तत्काल उन्हें दें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। मतदान कर्मी डरें नहीं और पूरी ईमानदारी के साथ वोटिंग करवाएं। इस अवसर पर एसडीएम अजीत सिंह और एसओ कुलदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें