फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली पहुंचा डेंगू, कांस्टेबल चपेट में

Sun, 23 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आने से कोतवाली के एक कांस्टेबल की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि कांस्टेबल का इलाज सैफई में चल रहा है। कोतवाली के कांस्टेबल मन्नू सिंह को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन


वह अपना इलाज प्राइवेट डाक्टर के यहां करा रहा थे। शनिवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान कांस्टेबल की प्लेटलेट्स 28 हजार निकली। जांच किट में कांस्टेबल को डेंगू के लक्षण मिले। इस पर उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। कांस्टेबल का इलाज सैफई में चल रहा है। बताते चलें कि एक साल पहले कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह यादव को भी डेंगू हुआ था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें