फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से व्यापारी व बुखार से छात्र की मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से व्यापारी व बुखार से छात्र की मौत
विज्ञापन

दोनों मोहल्लों में गंदगी का अंबार, नहीं आई स्वास्थ्य विभाग की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। बुधवार रात तेल व्यापारी की डेंगू व छात्र की बुखार से मौत हो जाने पर कोहराम मच गया। कोरोना काल में डेंगू और बुखार के संक्रमण होने से क्षेत्र में लोग दहशत में हैं। गांव व मोहल्ले में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी दिनेश भारती तेल का कारोबार करते थे। उनको कुछ दिन पहले तेज बुखार आया था। परिजनों ने उनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में डेंगू निकलने पर उनका इलाज चल रहा था। बुधवार रात दिनेश की मौत हो गई। भाई फूल चंद्र ने डेंगू होने की पुष्टि की है। व्यापारी की मौत पर पत्नी ज्ञानदेवी, पुत्र विवेक, दीपक, पुत्री पूनम का रो-रो कर बेहाल हो गईं। इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैदवाड़ा निवासी शिवचंद्र का 12 वर्षीय पुत्र अमन प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। उसको कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार रात अमन की बुखार से मौत हो गई। अमन की मौत से मां संध्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें