फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घुमना चौकी पर तेजतर्रार दरोगा तैनात करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेठ गली में एक सराफ की दुकान पर चोरी के प्रयास के आठ दिन बाद भी चोरों को न पकड़ने पर नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने एसपी से मांग की कि घुमना चौकी प्रभारी के पद पर तेजतर्रार दरोगा को तैनात किया जाए। शहर में शटर के ताले टूटना गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा केशव वाली गली निवासी विनोद तांबा की सेठ गली में सराफा की दुकान है। पिछले सप्ताह गुरुवार रात चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया था। गनीमत रही कि चोर घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। इसकी कोतवाली में भी शिकायत की गई। मगर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
इससे नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नाराजगी व्यक्त की। नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाक खान ने कहा कि घुमना चौकी क्षेत्र में मुख्य बाजार आता है। चौकी पर कोई तेजतर्रार दरोगा की तैनाती नहीं है। लिहाजा उचक्के तेजी से सक्रिय हैं। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। सेठ गली में सराफा की दुकान पर घटना होने से बच गई। अभी तक पुलिस ने चोरी का प्रयास करने वाले को नहीं पकड़ा। आरोप लगाया कि चौकी देख रहे दरोगा विभूति प्रसाद की लापरवाही की वजह से ही चोरों ने शटर उठाने का प्रयास किया। महामंत्री राकेश कुमार सक्सेना ने एसपी से शीघ्र ही तेजतर्रार दरोगा को चौकी सौंपने की मांग की। इसमें युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, ठा. सर्वेंद्र सिंह, राजू भारद्वाज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें