फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मक्का सुखाने के लिए बैच ड्रायर मशीन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के किसानों को मक्का की फसल सुखाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। किसानों को मक्का की फसल को सुखाने में दिक्कत न हो इसके लिए कई किसानों ने समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण को गुरुवार को प्रार्थना पत्र देकर बैच ड्रायर मशीन अनुदान पर उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों ने प्रमुख सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त को भी पत्र भेजा है। उधर, मंत्री ने आश्वासन दिया कि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर बैच ड्रायर मशीन अनुदान पर उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन


फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक उदय नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट रोड स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय में समाज कल्याण राज्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा है। किसानों ने कहा कि जायद सीजन में 60 से 65 हजार हेक्टेयर, खरीफ में लगभग 30 से 35 हजार हेक्टेयर यानी साल में एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्के की खेती की जाती है। इससे 75 से 80 लाख क्विंटल मक्का का उत्पादन होता है। उत्पादित मक्का की सुखाने के लिए किसानों के द्वारा मजबूरन अनाधिकृत रूप से स्थानीय सड़कों का आधा हिस्सा एवं हाईवे के किनारे बने सर्विस मार्ग का उपयोग किया जाता है।
इससे प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाएं होने के साथ-साथ यातायात बाधित रहता है। वर्षा के कारण फसल भीग जाने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने से किसानों को उचित मूल्य भी नहीं मिल पाता है। किसान हित-जनहित में जिले के प्रत्येक विकास खंड के लिए कम से कम दो-दो अनुदानित बैच ड्रायर मशीन उपलब्ध कराईं जाएं। जिससे किसानों को उनकी मक्का की फसल को सुखाया जा सके और उपज का उचित मूल्य मिल सके और प्रतिवर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही किसानों ने डीएम, प्रमुख सचिव कृषि और कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन व कृषि उप निदेशक संतोष कुमार को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें