फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी के पास जाम में फसी एंबुलेंस में हुआ प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सीएचसी गेट के पास हर रोज लगने वाले जाम में फसी एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हो गया। ईएमटी ने प्रसव कराने में मदद की।
विज्ञापन


तहसील रोड पर हर रोज घंटों जाम लगता है। इसी जाम में प्रसूता को सीएचसी लेकर जा रही एंबुलेंस फंस गई। 25 मिनट जाम में फसने के बाद महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। ईएमटी विमल कुमार ने बताया कि गांव नीवलपुर निवासी विमलेश (28) पत्नी सुखवीर की 12:30 पर काॅल आई। एंबुलेंस 12:45 पर महिला को लेकर चली। सीएचसी के पास चौकी के सामने लगे जाम में एंबुलेंस फंस गई। 25 मिनट जाम में फंसने के बाद महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव कराना पड़ा। बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें