फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की बस ने अलीगंज, कायमगंज की सवारियों को उतारा

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर कायमगंज की बस का इंतजार करते यात्री। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
दिल्ली की बस के परिचालक ने बीच के स्टेशन की सवारी उतारीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड से दिल्ली जा रही बस के परिचालक ने कायमगंज, अलीगंज स्टेशनों के यात्री उतार दिए। उधर, हरदोई रोड की भी कोई बस न होने से दो घंटे यात्री परेशान रहे। बाहरी डिपो की बसें आने पर ही यात्री जा सके।
गुुरुवार दोपहर करीब एक बजे कायमगंज, अलीगंज, हरदोई रोड की सौ से अधिक सवारियां बस स्टैंड पर जमा थीं। दिल्ली जाने वाली एक बस नंबर पर लगी थी। कायमगंज, अलीगंज की सवारियां उसमें बैठीं, तो परिचालक ने ये कहकर उतार दिया कि एटा से पहले की कोई सवारी नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

कायमगंज जा रहे रामबाबू ने बताया कि वह एक घंटे से खड़े हैं। दिल्ली की दो बसें निकल चुकी हैं मगर कायमगंज, अलीगंज जाने वालों को नहीं बैठाया गया। इसी तरह हरदोई की भी तमाम सवारियां खड़ी थीं। बता दें कि स्थानीय डिपो की कोई भी बस हरदोई रूट पर नहीं जाती है। एक बस कभी हरदोई तो कभी बदायूं रोड पर भेज दी जाती है।
विज्ञापन

सवारियों ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी एटा और हरदोई डिपो की बस आने पर ही लोकल सवारियों के जाने की बात कह देते हैं। इससे दो-दो घंटे तक सवारियां परेशान रहती हैं। एआरएम आरसी यादव ने बताया कि वह इटावा मीटिंग में गए थे। यदि सवारियां ज्यादा हैं, तो स्टेशन प्रभारी को बस भेजनी चाहिए। आगे से इस समस्या का समाधान करवा देंगे। जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें