कायमगंज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लेटलतीफी से पहुंचे दरोगा सहित अन्य अधीनस्थों पर एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी समय से नहीं पहुंच सकते, तो शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कैसे करेंगे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण हो। जनसुनवाई के दौरान कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। संवाद