फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में दीपाली व सिद्घांत रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन में दुर्गा नारायण पीजी कॉलेज फतेहगढ़ में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में दीपाली धनगर और सिद्धांत सिंह चौहान अव्वल रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ऋषि सिंह राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरेंद्र सिंह राठौर ने किया। कृषि कानूनों के विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने-अपने विचार रखे।
इस प्रतियोगिता में ऋषि सिंह राठौर ने प्रथम, मानधाता यादव ने द्वितीय और अंजली सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य मुकेश सिंह राठौर ने किया था।
विज्ञापन

बैडमिंटन एकल छात्रा वर्ग में दीपाली धनगर विजेता और इल्मा उपविजेता रहीं। एकल छात्र वर्ग में सिद्धांत सिंह चौहान विजेता और देवांश शुक्ला उपविजेता रहे। बैडमिंटन युगल छात्रा वर्ग में दीपाली धनगर व छात्रा अफरोज की टीम विजेता और शिवानी व इंद्रा की टीम उपविजेता रहीं।
युगल छात्र वर्ग में सिद्धांत सिंह चौहान व आयुष शुक्ला की टीम विजेता और देव यादव एवं इजहार की टीम उपविजेता घोषित की गई। इस दौरान डॉ. विनोद कुमार तिवारी, डॉ. हरि शिवनाथ गुप्ता, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, विनय कुमार बाथम, रिचा राठौर, रणवीर आदि मौजूद तहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें