फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख नगद और दो लाख के जेवर ले गए

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज(फर्रुखाबाद)। चोरों ने बुधवार रात एक घर की दीवार फांद कर कमरे का गेट तोड़ दिया। अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये और दो लाख के जेवर चोरी कर लिए। पास के गांव में दो घरों में चोरी का प्रयास किया। घर वालों के शोर मचाने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन

थाना इलाके के बघौना निवासी सुनील कुमार उर्फ बबलू सक्सेना परिवार सहित घर की छत पर सो रहे थे। रात में चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अलमारी का लॉक तोड़कर डेढ़ लाख रुपये, दो चांदी की कमर पेटी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायलें, नथ, सोने का पेंडल और झुमकी पार कर दीं।
गुरुवार सुबह बबलू नीचे आए। कमरे का दरवाजा टूटा पड़ा था। अलमारी में रखी नगदी और जेवर गायब थे। सामान और कपड़े बिखरे पड़े थे। चोरों ने पड़ोस के गांव कलौली में पन्नालाल और एक अन्य ग्रामीण के घर में चोरी का प्रयास किया। घर वालों ने शोर मचा दिया। इससे चोर भाग गए। सुनील कुमार ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। चोरी की घटना से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें