फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्कूलों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान मनाने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में एक सितंबर को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम मनाए जाने का निर्णय लिया गया। नेकपुर स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा, प्रदेश नेतृत्व की अपील पर देश में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बीएसए से भेंट की जाएगी। उनसे कहा जाएगा कि वे सभी खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहें। शिक्षकों को शपथ भी दिलवाई जाएगी। इस अवर पर कल्पना वर्मा, हिमलेश शाक्य, सतीशचंद्र, विजेंद्र, सुनीत दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें