फर्रुखाबाद। कायमगंज ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे ने कहा, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए अभियान चलाकर बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाए। बीडीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा, विषम परिस्थितियों में रह रहे बच्चों का विशेष ध्यान दें। विधि सह परिवीक्षा अधिकारी गिरजा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल ट्रैफिकिंग, बालश्रम, बाल विवाह, हेल्प लाइन नंबर 1098, 112 आदि के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओ क्षमा शर्मा, अमीर सिंह, सुनील वर्मा, प्रवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।