फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत-हार का फैसला आज

Fri, 10 Mar 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति में शनिवार को होने वाली मतगणना के बाद विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। दोपहर 12 बजे तक काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिणाम 2 बजे तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपरों की गिनती की जाएगी। इसके लिए छह टेबिल लगाई हैं। 8:30 बजे तक यदि बैलेट पेपर की गिनती पूरी नहीं हो पाती है तो वह भी चलती रहेगी और ईवीएम मशीनों में पड़े वोटों की गिनती भी शुरू करा दी जाएगी।

चारों प्रेक्षक अमिताभ बनर्जी, विशाल गगन, सुभाष डी लाखे, आशकृत तिवारी निगरानी करेंगे। कायमगंज में आठ, अमृतपुर में 13, सदर में 20 और भोजपुर में 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन


--
सबसे पहले आएगा भोजपुर का रिजल्ट


फर्रुखाबाद। सबसे पहले भोजपुर विधानसभा का चुनाव परिणाम सामने आएगा। यहां कुल 14 टेबिल पर गिनती होगी। इस विधानसभा में कुल 324 बूथ हैं। करीब 23 राउंड में गिनती पूरी होगी। इसके बाद अमृतपुर का चुनाव परिणाम सामने आएगा।

यहां 24 राउंड में काउटिंग पूरी होगी। इस विधानसभा में कुल 331 बूथ हैं। इसके बाद सदर विधानसभा का रिजल्ट निकलेगा। यहां पर 349 बूथ हैं। करीब 25 राउंड में वोटों की गिनती पूर्ण होगी। सबसे अंत में कायमगंज विधानसभा के नतीजे सामने आएंगे। इस विधानसभा में 414 बूथ हैं। यहां करीब 30 राउंड तक मतगणना चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें