फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में महिला की मौत, शव रख किया हंगामा

Thu, 13 Dec 2018 11:57 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने आवास विकास स्थित सिद्धार्थ नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। अस्पताल संचालक ने अंदर से गेट बंद कर लिया। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। महिला के पति ने नर्सिंग होम संचालक व चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जिला कासगंज थाना गंजडुडवारा के मोहल्ला धनपाल निवासी रजनीकांत की पत्नी माया देवी (29) के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे दिखाने बुधवार को आवास विकास स्थित सिद्धार्थ नर्सिंग होम लाए। चिकित्सक ने पथरी बताते हुए महिला का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान पत्नी की हालत बिगड़ गई तो उन्होंने उसे आगरा रेफर कर दिया। रजनीकांत ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की हास्पिटल में ही लापरवाही के चलते मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने अपनी कमी छिपाने के लिए आगरा रेफर कर दिया। आगरा लेकर गए तो वहां के चिकित्सक ने बताया कि चार घंटे पहले ही माया की मौत हो चुकी है। परिजन देर रात ही शव लेकर अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। अस्पताल के स्टाफ ने गेट अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर मामला शांत कराया। रजनीकांत की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. विकास अग्निहोत्री और डॉ. आरके जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें