फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत

Wed, 17 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मरी छात्रा के शव को देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना मऊदरवाजा के गांव रायपुर निवासी रीमा पाल (20) पुत्री रतिभान पाल कृष्णा पब्लिक महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। बुधवार की दोपहर वह बाजार करने के बाद वापस घर लौट रही थी। पश्चिमी रेलवे क्रासिंग की ओर मालगाड़ी शंटिंग कर रही थी। जसमई रेलवे पुल के पास जब मालगाड़ी स्टेशन की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


उसी समय मालगाड़ी की चपेट में आने से रीमा पाल की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। युवती के शरीर का आधा हिस्सा पटरी के बीच और आधा हिस्सा ट्रैक के किनारे गिट्टी पर पड़ा था। ट्रेन के निकल जाने के बाद जब आसपास के लोगों को युवती के कट जाने की जानकारी हुई तो वहां पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।

भीड़ जमा होने की जानकारी गेटमैन राजवीर ने स्टेशन मास्टर को दी। युवती को कुछ लोगों ने पहचान लिया और इसकी जानकारी मृतका के पिता रतिभान को दी। सूचना मिलने पर पिता और परिवार के अन्य लोग आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना दोपहर 2 बजे स्टेशन मास्टर ने मेमो भेज कर जीआरपी को दी।
विज्ञापन


जीआरपी ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया लेकिन जीआरपी ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि बेटी यहां पर कैसे आई उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। घर पर कोई विवाद भी नहीं हुआ वह बाजार गई थी। फिलहाल परिवार के लोग कोई बात बताने से कतरा रहे थे। रीमा की दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसके तीन भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें