जहानगंज। सीओ मोहम्मदाबाद की जांच के बाद सिपाही के खिलाफ जाति सूचक गाली गलौज व धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने गांव बहोरिकपुर निवासी सिपाही पंकज कुमार बाथम के खिलाफ जाति सूचक गाली गलौज कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि उसकी बहन को गांव का एक युवक 15 अगस्त को अपने साथ लेकर चला गया था।
जानकारी करने पर पता चला कि युवक बहन को जनपद बांदा थाना कालिंजर में तैनात सिपाही पंकज के पास लेकर गया है।
ग्रामीण परिजनों के साथ बांदा पहुंचा और कालिंजर एसओ से इस मामले में शिकायत की। उन्होंने सिपाही पंकज की फटकार लगाई। इसके बाद बहन को बरामद करा दिया और कोई कार्रवाई न करने की बात कही।
31 अगस्त को बहन फिर से चली गई। परिजनों के साथ पंकज के घर बहोरिकपुर में उलाहना दिया था। इसकी जानकारी होने पर सिपाही पंकज ने मोबाइल से जाति सूचक गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
ग्रामीण ने सिपाही की ऑडियो रिकार्डिंग की सीडी सहित एसपी अशोक कुमार मीणा से शिकायत की थी। एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार को जांच के आदेश दिए। सीओ ने जांच रिपोर्ट एसपी को भेज दी थी।