फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाबा व नाती की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
अनिल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाबा और पौत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना भोगांव गांव नगला मधू अरम सहाय निवासी रविंद्र सिंह यादव (57) मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव उनासी निवासी बहन संतोषा देवी की मृत्यु पर आयोजित शांति पाठ में होने के लिए पारिवारिक पौत्र अनिल यादव (24) के साथ शुक्रवार को बाइक से आए थे। रात को वापस जाते समय संकिसा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अनिल हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाबा रविंद्र सिंह यादव को घायल अवस्था में सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया। वहां डॉक्टर ने रविंद्र सिंह को भी मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर रविंद्र की पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र सुनील, अनिल उर्फ नीटू, अनिल के भाई राघवेंद्र, विवेक, बहन सीमा, मां रामसिया मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। शनिवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें