राजेपुर। मेड़ के विवाद में दो पक्षों में लाठी- डंडे चले। इसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमे दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया।
थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी राकेश का गांव के सत्यपाल से खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में गाली गलौज के बीचे लाठी- डंडे चल गए। इसमें राकेश व उनका पुत्र सुजीत व दूसरे पक्ष से सत्यपाल व वीरेंद्र सिंह घायल हो गए।
राकेश ने धीरेंद्र, बबलू, सुरजीत, रमेश, आशीष व अरूणा के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। सत्यपाल ने राकेश, अजीत, सुजीत, धर्मेंद्र, जगवीर, सोहन, मोहन, छविनाथ के खिलाफ जवाबी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चारों घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया।