फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कलश विसर्जन के वक्त गंगा में डूबे युवक की मौत

Sun, 19 Mar 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा से भागवत कथा के कलशों का विसर्जन करते वक्त गंगा में एक युवक डूब गया। गोताखोरों ने करीब आधा घंटे बाद शव बाहर निकाला। परिजनों में मातम पसर गया।
विज्ञापन

इटावा के थाना ऊसराहार के गांव उमरैन के पास स्थित एक आश्रम पर भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हुआ था। उसके कलश विसर्जन यात्रा में शनिवार को गांव जैसिंहपुर निवासी कुलदीप (28) पांचाल घाट पर गांव के लोगों के साथ आया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे कलश व अन्य सामग्री विसर्जन करते वक्त गहरे जल में चले जाने से डूबने लगे। साथ के लोगों ने चीख-पुकार मचाई। कुलदीप के चचेरे भाई रंगलाल ने बताया कि कुलदीप डूबता रहा और गोताखोर रुपये की मांग करते रहे। पहले 20 हजार रुपये मांगे, मगर जब 10 हजार रुपये ले लिए उसके बाद ही दो-तीन गोताखोर गंगा में कूदे। करीब आधा घंटे बाद कुलदीप को बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कुलदीप तीन भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई अंशुल व रिंकू हैं। पत्नी सुमन और तीन बेटियों में आयुषी, शायना और सबसे छोटी चार माह की है। कुलदीप दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें