फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली न मिलने से गुस्साई महिलाओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डिवीजन कार्यालय भोलेपुर का उपकेंद्र ठप होने से उपभोक्ताओं को दिन में भी बिजली नहीं मिली। इससे गुस्साई महिलाओं ने रात करीब नौ बजे भोलेपुर रेलवे क्रासिंग के पास जाम लगा दिया। अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। वहीं तीन दिन से लाइट न मिलने से गुस्साए लोगों ने इटावा बरेली हाइवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार सुबह से बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। डिवीजन कार्यालय स्थित उपकेंद्र ठप होने से शुक्रवार रात को ही उपभोक्ताओं ने हंगामा कर कार्यालय घेरा था। किसी तरह प्रशासन ने उपकेंद्र चालू कराकर आपूर्ति बहाल कराई थी। शनिवार को बारिश के चलते फिर फीडर बंद हो गए। दिन भर बिजली न मिलने से पेयजल के लिए भी लोगों को भटकना पड़ा। इनवर्टर जवाब दे जाने से घरों में अंधेरा पसर गया। बिजली न मिलने से गुस्साई महिलाओं ने पूर्व सभासद रमला राठौर के साथ डिवीजन कार्यालय का घेराव कर दिया। गेट न खुलने से महिलाएं रेलवे क्रासिंग के सामने सड़क पर बैठ गईं। इससे जाम लग गया। राहगीरों ने निकलने का प्रयास किया तो महिलाओं ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। कई राहगीरों से विवाद भी हुआ। कई बार धक्कामुक्की भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक जद्दोजहद के साथ जाम लगा रहा।
दूसरी ओर पांचालघाट उपकेंद्र तीन दिन से ठप है। इससे गुस्साए विकास नगर, भगुआ नगला के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने इटावा- बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस जाम लगाने वाले लोगों को समझाने का देर रात तक प्रयास करती रही। अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि उपकेंद्र चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उपकेंद्र पर ताजपुर फीडर चालू करने के लिए आईटीआई छात्र ने जैसे ही वीसीबी लगाने का प्रयास किया। तेज धमाके के साथ वीसीबी में आग लग गई। इससे छात्र विक्रम सिंह बाल-बाल बच गया। 33 केवी लाइन ब्रेक डाउट होने से उपकेंद्र ठप हो गया। जिससे सभी फीडरों के उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें