फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर के नीचे दबकर मजदूर की मौत, दो घायल

Sat, 25 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक मुकम्मिल के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमालगंज। जैक स्लिप होने पर लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। इसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई समेत दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समझौता होने पर मामले की तहरीर नहीं दी गई।गौंसपुर निवासी अख्तर रामलीला मैदान के सामने अपनी दुकान का निर्माण करा रहे हैं। गांव के ही मुकम्मिल (20), उसका भाई तालिब पुत्रगण टिल्लू और महजूब अख्तर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को तीनों लोग जैक से दुकान का लिंटर उठा रहे थे। इसी दौरान जैक स्लिप होने से लिंटर भरभराकर इन लोगों के ऊपर गिर पड़ा। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद लिंटर के नीचे दबे मुकम्मिल, तालिब और महजूब को बाहर निकाला।तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मुकम्मिल को मृत घोषित कर दिया गया। यहां मकान मालिक व मजदूर परिवार के लोगों के बीच मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। थानाध्यक्ष सुनील यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक बातचीत के बाद दोनों ने समझौता कर मामला रफादफा कर लिया और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां अंजुमन और पिता टिल्लू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अख्तर ने बताया कि उन्होंने दुकानों के निर्माण का ठेका 86 हजार रुपये में महफूज को दिया था। पहले से पड़े लिंटर को जैक के जरिए उठाने के काम के दौरान हादसा हो गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों ही पक्ष कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें