फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरा समझ पानी में फेंक दिया था नवविवाहिता को

Wed, 29 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मृतका का पति अर्जुन - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी के 19 दिन बाद ही हुई नवविवाहिता की हत्या में नया खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक नवविवाहिता की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पति ने जिंदा पत्नी को मरा समझकर गंगा में फेंक दिया था।  


जिला फतेहपुर थाना बिंदकी के गांव सहजदीपुर निवासी सूरजभान ने चचेरी बहन सोनम की शादी 6 मार्च 2017 को राजेपुर के गांव सैदपुर निवासी अर्जुन जाटव के साथ की थी। मृतका के चचेरे भाई सूरजभान ने अर्जुन, जेठ कन्हीलाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट मंगलवार की रात में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।  पूछताछ के दौरान अर्जुन ने पुलिस को बताया था कि 25 मार्च को उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इस पर उसने पत्नी के मुंह में घूंसा मार दिया था। जिससे वह गिर पड़ी। इसके बाद उसने टिकटी बनाकर उसमें बालू की बोरी बांध कर सोनम को गंगा में फेंक दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव, डॉक्टर सुमित कुमार सिंह के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मारपीट के दौरान महिला बेहोश हो गई और उसकी पानी में डूबने से मौत हुई। इससे जाहिर हो रहा है कि घटना वाले दिन महिला को पिटाई के बाद मरा समझकर उसे गंगा में फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें