फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव भाई को सौंप दिया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां कैंट निवासी महेश चंद्र का 36 वर्षीय पुत्र हरिओम बाल काटने का काम करता था। घर के पास ही उसकी दुकान थी।
विज्ञापन

जनपद हरदोई के थाना कोतवाली देहात के गांव हुसियापुर निवासी शिवा से विवाह हुआ था। उसके पुत्र प्रांशू व पुत्री काजल है। हरिओम शराब पीने का आदी था। इससे पत्नी शिवा से उसका अक्सर विवाद होता था। इससे तंग आकर शिवा तीन वर्ष पहले बच्चों के साथ मायके चली गई।
पत्नी के जाने के बाद हरिओम और अधिक शराब पीने लगा। वह दुकान भी कभी-कभी खोलता था। बुधवार रात वह अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह लगभग दस बजे तक हरिओम के घर से बाहर न आने पर पास में ही रह रहे भाई हरिमोहन ने उसके घर के अंदर जाकर देखा।
विज्ञापन

वहां हरिओम का शव छत में लगे कुंडे में फंदे से लटक रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा अभय सिंह ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव भाई की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

अभय सिंह ने बताया कि हरिओम शराब पीने का आदी था। माली हालत ठीक न होने का हवाला देकर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें