फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
सर्वेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र में घर से निकले युवक को शव शनिवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
गांव बीघामऊ निवासी सर्वेंद्र (18) पुत्र लालाराम शुक्रवार दोपहर करीब तीन घर से बाहर गया था। शाम तक घर नहीं लौटा तो भाभी सुनीता पत्नी अरविंद ने फोन किया। सर्वेंद्र ने थोड़ी देर में आने की बात कही। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने सोचा कि किसी के घर सो गया होगा। शनिवार सुबह खेत पर गई बहन अनीता को आम के पेड़ पर सर्वेंद्र का शव लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने शव फंदे से उतारकर थाने में सूचना दी। दरोगा अमित कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता लालाराम ने बताया सर्वेंद्र तीन बेटों में सबसे छोटा था। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। अरविंद ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया कि यही लोग भाई को घर से बुलाकर ले गए थे। परिवार के अन्य लोगों की जान को भी खतरा बताया है। कोतवाल राकेश कुुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत 16 घंटे पहले फांसी लगने से दम घुटने से होना बताई गई। उसके पैर पर चोट का निशान भी मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें