फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 14 Jun 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पिता के साथ कथा सुनने गया युवक सोमवार की रात लापता हो गया। मंगलवार की सुबह युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर परिजनों से जानकारी की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला चिकन वाली गली निवासी संतोष बाथम पुत्र यादराम उर्फ भोला (22) के साथ सोमवार की शाम गांव में हो रही भगवत कथा सुनने के लिए गए थे। लगभग दस बजे यादराम उर्फ भोला कथा पंडाल से घर जाने की बात कहकर निकला। संतोष बाथम उसके बाद घर पहुंचे। पुत्र को घर पर न देखकर उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह ग्रामीण खेत की ओर गए। वहां नगला हीरा सिंह निवासी मैकूलाल के खेत में नीम के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से यादराम उर्फ भोला को लटका हुआ पाया।
ग्रामीण की सूचना पर संतोष बाथम, भाई लालू, गणेश, रामू, बहन सुनीता, विनीता, दुर्गा, निशा मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी कर आत्महत्या करने का कारण पूछा लेकिन परिवार के लोग इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्या भी वहां पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यादराम की मौत का कारण दम घुटने से होना बताया गया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें