फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। दहेलिया के वृद्ध का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र केे गांव दहेलिया निवासी प्रकाश अग्निहोत्री(70) काफी समय से जनपद हरदोई थाना हरपालपुर गांव कनकापुर निवासी बहनोई रामू के पास रह रहे थे। शनिवार को प्रकाश बहनोई के यहां से घर आने के लिए निकले। गुरुवार को सूचना मिली कि जनपद शाहजहांपुर थाना अल्हागंज क्षेत्र में हरदोई मार्ग पर प्रकाश अग्निहोत्री का शव फंदे पर लटका है। भतीजा बृजेश परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। भतीजे ने हत्या की आशंका जताई। उसने बताया कि ताई की मौत पहले ही हो गई थी। उनके कोई संतान नहीं थी। अल्हागंज पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें