फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दवा लेने निकले वृद्ध का मिला शव, पुत्री ने की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से दवा लेने निकले एक वृद्ध सड़क किनारे पड़ा मिला। लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के आवास विकास कालोनी में शुक्रवार रात एक वृद्ध बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी।
शनिवार सुबह मिशन कंपाउंड के ईसानगर निवासी एंजल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर शव देखकर उसकी शिनाख्त पिता अशोक सिंह (72) के रूप में की। बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर से दवा लेने के लिए निकले थे। इसके बाद वह जब घर नहीं पहुंचे। रात भर खोजबीन करते रहे। मगर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

-
मोर्चरी का फ्रीजर खराब
लोहिया जिला अस्पताल में लगभग हर दिन एक दो शव मोरचरी में रखे जाते हैं। यहां गर्मी में शवों को खराब होने से बचाने के लिए एक फ्रीजर भी है। मगर वह लंबे समय से खराब पड़ा है। जिम्मेदार इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें