फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी शिकायतीपत्र नहीं पढ़ पाया तो भड़क गए डीडीओ

विज्ञापन
कायमगंज ब्लाक कार्यालय में पूर्व प्रधान व डीडीओ में होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत मांगने की शिकायत करने गया लाभार्थी प्रार्थनापत्र नहीं पढ़ पाया तो डीडीओ भड़क गए। फरियादी से बोले वकील से लिखवाकर शिकायत करने चले आते थे। डीडीओ के सामने ही पंचायत सचिव प्रधान के पति (पूर्व प्रधान) से भिड़ गया। ब्लाक प्रमुख के हस्तक्षेप करने के बाद फरियादियों की शिकायत सुनी गई।
विज्ञापन

सिकंदपुर खास की प्रधान हेमलता के पति सतेंद्र राजपूत भी प्रधान रह चुके हैं। सोमवार को उन्हें डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक के ब्लाक आने की सूचना मिली थी। इस पर सतेंद्र प्रधानमंत्री आवास योजना के छह से अधिक लाभार्थियों को लेकर ब्लाक पहुंच गए। एक साथ सभी शिकायत कर्ताओं के कक्ष में घुसने पर डीडीओ ने नाराजगी जताई।
रामचंद्र ने स्टांप पेपर पर शिकायत दी। डीडीओ ने कहा कि पढ़कर सुनाओ। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे नहीं हैं। तो डीडीओ ने कहा कि वकील से लिखवाकर शिकायत करने चले आए। लाभार्थी सरफुद्दीन, राजेश, रामबेटी, रामवती ने पंचायत सचिव पर पांच से 10 हजार की घूंस मांगने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान ने भी कई मामलों में घूंस मांगने का आरोप लगाया। इस पर सचिव व पूर्व प्रधान में नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच पहुंचीं ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे ने कहा कि शिकायतकर्ता बात सुनना चाहिए। कक्ष में बीडीओ राजबहादुर सिंह भी मौजूद रहे। डीडीओ कहा कि शुरूआती जांच ग्राम पंचायत सचिव की भूमिका संदिग्ध लग रही है। जांच में प्रधान नहीं आईं, उनके पति आए थे। जांच कमेटी बनाने के लिए सीडीओ को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें