फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्कूल वैन में पीछे से घुसी डीसीएम, छह बच्चे घायल, चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के समय वैन में 14 बच्चे सवार थे, इसमें छह बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मोहल्ला अंबेडकरनगर तकीपुर स्थित मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों को छुट्टी के बाद एक वैन घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बेवर से फर्रुखाबाद की ओर आ रही डीसीएम ने वैन में टक्कर मार दी। वैन में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। कक्षा 10 की छात्रा रोशनी, कक्षा 5 में पढ़ने वाली शेजल, कक्षा 3 की परी, कक्षा एक की सावी और पीहू तथा कक्षा 2 के अन्यांश सहित छह बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डीसीएम और दुर्घटनाग्रस्त वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, अंबेडकरनगर तकीपुर के संचालक दिलीप कुमार का दावा है कि दुर्घटना में शामिल वैन उनके विद्यालय की नहीं है और घायल बच्चे भी उनके स्कूल के नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि डीसीएम व वैन चालक के बीच आपसी समझौता हो गया है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें