फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईवे पर डंपर की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर डंपर की टक्कर से डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। वह शाहजहांपुर की ओर सामान भरकर जा रहा था।
विज्ञापन

एटा जिले के राजा का रामपुर थाने के गांव खेतपुर निवासी सतीश कठेरिया (47) अलीगंज के मालिक की डीसीएम चलाता था। वह शुक्रवार देर रात अलीगंज से सामान भरकर शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। वाहन बरेली-इटावा हाईवे पर मसेनी चौराहे से पांचाल घाट की ओर चला कि तेज रफ्तार एक डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। भाई अजीत ने बताया कि सतीश छह बहनों और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उनसे छोटे राजीव हैं।
विज्ञापन

बहनों में अनीता, मीना, विनीता, देवकी, दुर्गा व कनीसा हैं। मां आशा देवी, पत्नी पूनम, पिता रामेश्वर दयाल और पुत्र सुशांक, लविश व आरब का रो-रो कर बुरा हाल है। सतीश अपने परिवार का भरण पोषण डीसीएम चलाकर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें