फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करने वाले दबंगों ने की खुलेआम फायरिंग

Sat, 31 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
खेत में हुए अवैैध खनन के मामले की पड़ताल करता कमालगंज थाने का सिपाही। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतों से मिट्टी का अवैध खनन करने वाले बेखौफ दबंगों ने खेत मालिक पर खुलेआम फायरिंग कर दी। उल्टे दबंग ने किसान के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायर करने की रिपोर्ट कमालगंज थाने में लिखाई है। जबकि किसान की रिपोर्ट पुलिस ने नहीं दर्ज की। सूचना पर थाना कमालगंज और जहानगंज पुलिस मौके पर पहुंची।


थाना कमालगंज और जहानगंज सीमा के गांव जल्लापुर के ग्रामीणों के खेत बेखौफ खनन करने वाले दबंगों ने तालाब में तब्दील कर दिए हैं। शनिवार सुबह ग्राम प्रधान अमर सिंह अपने खेतों की तरफ घूमने गए तो देखा कि उनके खेत में जेसीबी से मिट्टी का खनन हो रहा है। पास में एक ट्रैक्टर में मिट्टी भरी जा रही है। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो खनन करने वालों ने गांव टाडा बहरामपुर फोन कर दिया। जल्लापुर के ग्रामीणों की माने तो सरस्वती शिशु मंदिर की वैन में करीब दस बारह लोग अवैध असलहों के साथ आए और फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन



उधर, जल्लापुर में सूचना पहुंची कि प्रधान पर दबंगों ने हमला बोल दिया है। इस पर गांव से करीब 50 लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की अधिक संख्या देख दबंग और उनके समर्थक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस दौरान जेसीबी और ट्रैक्टर ले जाने में सफल रहे।


जल्लापुर निवासी खेत मालिक वेदपाल और दयाराम ने बताया कि पड़ोसी गांव के नीलू यादव अपने समर्थकों के साथ पिछले कई दिन से खेत से मिट्टी उठा रहे हैं। जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। जल्लापुर के प्रधान ने गांव टाडा बहरामपुर निवासी संदीप, सोनू, मोनू और नीलू यादव के खिलाफ तहरीर देकर कहा है कि खेतों से अवैध खनन कर रहे लोगों का जब विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए।

एसओ जहानगंज जितेंद्र यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचे दरोगा महेश कुमार को प्रधान अमर सिंह ने तहरीर दी है। तहरीर अभी उन्हें नहीं मिली है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


उधर, टाडाबहरामपुर निवासी जागेश्वर सिंह ने जल्लापुर के प्रधान अमर सिंह, विवेक और धर्मेंद्र के खिलाफ कमालगंज पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक वह अपने खेत में जेसीबी से काम करवा रहा था। नीलू यादव उसमें डीजल डाल रहा था। उसी दौरान जल्लापुर के प्रधान अमर सिंह अपने साथियों के साथ आए।
विज्ञापन



प्रधान ने विवेक को इशारा किया और विवेक ने रायफल से गोली चला दी । इससे गोली नीलू यादव के पेट में जा धंसी। एसओ सुनील यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल नीलू यादव को लोहिया अस्पताल लाया गया था जहां डॉ अजय ने बताया कि उसको गोली लगी थी। नीलू को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें