फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बेटियों से छेड़छाड़, अनदेखी पर पेड़ पर चढ़ा पिता

Mon, 26 Jun 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत में जानवर चरा रही दो बेटियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस ने अनदेखी कर दी। गुस्साया पिता पेड़ पर जान देने के लिए चढ़ गया। भनक लगने पर पहुंचे परिजन, ग्रामीण और पुलिस तीन घंटे तक समझाती रही। बमुश्किल उतरकर थाने में तहरीर दी। लोहिया महिला अस्पताल में डॉक्टरी के लिए पहुंचे, तो रात में आने की बात कह दी। बाद में रात में करीब पौने दस बजे दोनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के एक गांव निवासी 12 व 10 साल की बहनें शनिवार को जानवर चराने गई थीं। छोटी बेटी पेड़ से गिरे आम लेकर घर जा रही थी। रास्ते में एक युवक ने बुरी नियत से पकड़ लिया। बड़ी बहन बचाने पहुंची, तो उसे भी मक्के के खेत में ले जाने का प्रयास किया गया। आरोपी ने रुपये देने का लालच दिया और उसके साथ छेड़छ़ाड़ की। चिल्लाने पर मुंह दबा लिया। गांव के ही एक युवक को आता देख आरोपी ने बहनों को छोड़ दिया। दोेनों बहनों ने इसकी जानकारी घर पर दी। किशोरियों की दादी आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचीं। दबंग मारपीट पर आमादा हो गए। गाली-गलौज कर भगा दिया।
घर पहुंचे पिता को जानकारी हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए पिता रविवार सुबह करीब चार बजे गांव के पास ही पाकड़ के पेड़ पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया। जानकारी पर परिजन और गांव के तमाम लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने आरोपी को पकड़ने की बात कही। इस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। करीब तीन घंटे बाद पिता नीचे उतरा, तब पुलिस ने राहत की सांस ली। पीड़ित पिता की तहरीर पर गांव के ही विपिन, छोटू, अजय, रतन, पवन व विपिन की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस दोनों बहनों का डॉक्टरी परीक्षण कराने पहले लिंजीगंज गई, फिर लोहिया महिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें