फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विवादित जमीन पर निर्माण, पुलिस के सामने चलीं चप्पलें

Mon, 26 Jun 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जांच में अवैध पाए जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर ढहाई गई दीवारों व टिनशेड पर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। दो पक्षों में विवाद शुरू होने की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने चप्पलें चल गईं। पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने जिम्मेदारों से मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कादरीगेट चौकी के लाल दरवाजा निवासी कृष्णा कुमारी और वीरभान सिंह में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कृष्णा देवी की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने विनियमित क्षेत्र के जेई और पालिका के सर्वेयर की टीम से जांच कराई, तो निर्माण अवैध पाया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर ईओ रविंद्र कुमार ने पालिका टीम को भेजकर पुलिस की मौजूदगी में 22 जून को अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलवा दिया। उन्होंने टिनशेड भी ढहा दिया। शनिवार देर शाम से उसी स्थल पर दोबारा दीवार बनने का काम शुरू हो गया। कृष्णा देवी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आदेश होने की बात कहकर रोकने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे निर्माण के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। विवाद की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस के सामने दोनों पक्षों में चप्पलें चल गईं। हालांकि कुछ लोगों ने बीच में पड़कर बात बढ़ने से रोक दी। इसके बाद कृष्णा देवी के परिजन अधिकारियों से शिकायत करने चले गए। कृष्णा देवी ने बताया कि पुलिस मिलीभगत करके कागजों में उनके नाम दर्ज जमीन पर कब्जा करवा रही है। वह बड़े अधिकारियों से गुहार लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें