फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बहू और पड़ोसी पर बेटे की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव चिलौली में बुधवार को युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पिता ने उसकी पत्नी और पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक के पिता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन




ग्राम चिलौली निवासी सतीश चंद्र ने बताया कि सुबह वह रोज की तरह गोदाम गए थे और बच्चे स्कूल चले गए थे। करीब 10:30 बजे उन्हें फोन पर बेटे शिवमंगल की मौत की जानकारी मिली। घर पहुंचने पर शिवमंगल बेड पर मृत अवस्था में मिला जबकि उसकी पत्नी और पड़ोस का एक युवक मौके पर मौजूद था।
आरोप लगाया कि घटना के बाद पड़ोसी युवक मौके से भाग गया जिसे ग्रामीणों ने भी भागते हुए देखा। पिता का कहना है कि दोनों ने मिलकर शिवमंगल की हत्या की है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें