फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। खेत से साइकिल पर घर वापस आ रही छात्रा की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्नी बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव त्यौरी निवासी सतीश चंद्र की 17 वर्ष की पुत्री नंदनी कक्षा दस की छात्रा थी। वह वीआरएम इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। गुरुवार की शाम नंदनी खेत से साइकिल से वापस आ रही थी। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी प्रशांत पत्नी शोभा को बाइक पर बैठाकर नवाबगंज कस्बे से बाजार कर वापस जा रहे थे। प्रशांत की बाइक नंदनी की साइकिल से टकरा गई। नंदनी व प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। शोभा बाल-बाल बच गई। दोनाें घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी में पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान नंदनी की मौत हो गई।
प्रशांत की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर एसओ जेपी शर्मा सीएचसी पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी की। सूचना पर पहुंचे परिजनों बेहाल हो गए। नंदनी की मां मोहनी व पिता सतीश चंद्र का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। नंदनी छह भाई बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें