फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चौकी से चंद कदम दूर तीन खोखों से नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रायपुर चौकी से चंद कदम दूरी पर चोरों ने चाट, नमकीन व सब्जी के खोखों को निशाना बनाया। इनमें से सात हजार रुपये समेत 20 हजार का सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव पचपुखरा निवासी प्रदीप कश्यप का रायपुर चौकी के पास चाट का खोखा है। बुधवार रात चोरों ने उसमें रखा रिफाइंड का गत्ता व 500 रुपये की रेजगारी निकाल ली। गांव के ही भाय सिंह एक खोखा में नमकीन बेचते हैं। उनकी दुकान के भी ताले तोड़कर पांच हजार रुपये, करीब 10 हजार की नमकीन चोरी कर ली। मोहल्ला तकिया नशरत शाह निवासी शाबिर अली की सब्जी की दुकान के ताले तोड़कर गुल्लक उठा ले गए। उसमें 600 रुपये थे। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दुकानदारों को जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें