फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मछली शिकारी से मारपीट कर ढाई लाख लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। रात में मछली का शिकार नहीं करने पर दबंगों ने शिकारी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। तंबू में आग लगा दी। शिकारी युवक ने ढाई लाख रुपये लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी। जांच में मारपीट का मामला पाया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी संजीव का शमसाबाद में मछली शिकार करने का ठेका है। बिहार राज्य के जनपद खगड़िया थाना बेलदौर गांव थलाह निवासी शिकारी शत्रुघन, विकास कुमार, विशाल, अनिल, छोटन तंबू लगाकर गांव अलमापुर में गंगा के पास रह रहे हैं।
बुधवार की रात गांव अजीजाबाद के पांच युवक वहां पहुंचे। रात में मछली का शिकार करने का दबाव बनाया। शत्रुघन ने रात में शिकार करने से मना कर दिया। युवकों ने फोन करके गांव के अन्य साथियों को बुला लिया। इन लोगों ने शत्रुघन को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। विकास, विशाल, अनिल व छोटन झगड़ा होते देखकर वहां से भाग गए। शत्रुघन मारपीट में घायल हो गया।
विज्ञापन

मारपीट करने आए लोगों ने तंबू में आग लगा दी। तंबू में रखा 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया। शत्रुघन ने मारपीट कर तंबू में रखे ढाई लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके जाकर जांच पड़ताल की। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि मछली का शिकार नहीं करने पर मारपीट की बात सामने आई है। लूट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें