फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विनोद का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
साइकिल सवार राजमिस्त्री की ट्रक की टक्कर से मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भोलेपुर-बेवर रोड पर बुधवार को साइकिल से काम करने जा रहे राजमिस्त्री को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक के बहनोई ने शव की शिनाख्त कर फतेहगढ़ कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर कलां निवासी विनोद कुमार (42) राजमिस्त्री था। बुधवार को वह साइकिल से गांव बिजाधरपुर में काम करने जा रहा था। मांझी रेस्टोरेंट के सामने भोलेेपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से साइकिल मेें टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। घटना की जानकारी पर मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी बहनोई महेश चंद्र ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस ने महेश चंद्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। विनोद की पत्नी मीना देवी की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसने अपनी दो पुत्रियों दीपा व अंजलि का विवाह कर दिया था। इसके अलावा दो पुत्रियां शानू, सोनाली व पुत्र अतुल है। मां के बाद अब पिता की भी मौत से तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें