कायमगंज। कोतवाली क्षत्र के गांव गऊटोला में करंट से किसान की मौत हो गई। किसान टूटे हुए केबल की चपेट में आ गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव गऊ टोला निवासी राजेंद्र राजपूत(42) गुरुवार रात अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। रात में तेज आंधी के दौरान बिजली का केबल टूटकर गिर पड़ा। रात में किसी समय राजेंद्र उठे तो केबल उनके पैरों में फंस गया और करंट लग गया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य जब घर के बाहर निकले तो राजेंद्र को वहां बेहोशी हालात में देखा। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।