फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता ब्रह्मचारिणी का पूजन, मंदिरों में रही भीड़

विज्ञापन
सीपी ग्राउंड में स्वरूपों का पूजन करते उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री देवी ब्रह्मचारणी का पूजन किया गया। घरों में भक्तों ने हवन किया और देवी मंदिरों में माता के स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को नौ दिन उपवास रखने वाले माता के भक्तों ने घरों में पंचोपचार पूजन किया। माता को पंचामृत से स्नान करवाकर शृंगार किया।
यज्ञ में आहुतियां देकर माता के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया गया। भक्तों ने माता से ज्ञान प्रदान करने, वैराग्य की प्राप्ति और ध्यान मुद्रा को बल प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

रेलवे रोड निवासी सर्वेश सक्सेना की पुत्री कोमल ने अपने घर पर माता का पूजन किया। उधर, सुबह से ही गुरुगांव देवी, बढ़पुर मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें